CM शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा, संगीत सम्राट के गांव बेहट का नाम बदलकर तानसेन रखा
Friday, Jun 09, 2023-02:23 PM (IST)

ग्वालियर: सीएम शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर पहुंचे। जहां उन्होंने संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट गांव का नाम बदलकर तानसेन नगर रखने की घोषणा की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से कहा कि तानसेन की जन्मस्थली बेहट को तानसेन नगर के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि नाम बदलने का प्रस्ताव भोपाल पहुंच कर दिया जाएगा।
बता दे ग्वालियर से 45 किलोमीटर दूर बेहट गांव संगीत सम्राट तानसेन की जन्म स्थली है। सी बेहट गांव में तानसेन का जन्म हुआ और यहीं पर वह बकरी चराने के लिए जाते थे। इसके साथ ही बेहट गांव में उन्होंने संगीत सीखने की शुरुआत की थी।
यह बेहट गांव काफी पिछड़ा इलाका माना जाता है लेकिन यहां पर संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं और अभी हाल में ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे पर्यटन स्थल में शामिल किया है। बेहट गांव हर साल मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग की तरफ से विश्व संगीत का आयोजन होता है इस दौरान देश भर के तमाम संगीतकार यहां पर माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं।