Punjab Kesari MP ads

सड़कों पर मवेशी खुले छोड़े तो लगेगा 1 हजार रुपए का जुर्माना, शिवराज कैबिनेट के बड़े फैसले

Tuesday, Apr 26, 2022-07:09 PM (IST)

भोपाल: सड़कों पर घूमने वाले पशुओं से होने वाले हादसों को रोकने के लिए शिवराज कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब गाय या किसी भी अन्य मवेशी को खुला छोड़ने पर मालिक को कम से कम 1 हजार रुपए का जुर्माना भरना होगा। इसके अलावा अमरकंटक में नए निर्माण पर रोक लगाने का भी फैसला लिया गया है। इसके अलावा प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड के गठन को भी मंजरी दी है।

मंगलवार को हुई शिवराज कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। सबसे बड़ा फैसला आवारा जानवरों पर नियंत्रण के लिए किया गया। कैबिनेट में रखे गए अध्यादेश में 5 हजार रुपए जुर्माना तय हुआ था। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसे घटाकर एक हजार रुपए किया।

वहीं अमरकंटक में हो रहे नए निर्माण पर CM ने कहा कि अमरकंटक में किसी भी कीमत पर नए निर्माण नहीं होंगे। अमरकंटक को एक सैटेलाइट सिटी बनाएंगे- मैकल पर्वत के नीचे। वहां लोग होटल-रेस्टारेंट बनाएं। लेकिन, पर्वत से ऊपर हम अनुमति नहीं देंगे। हां, जो पहले से हैं और लीगल हैं, उनकी बात नहीं की जा रही। नया निर्माण मंजूर नहीं किया जाएगा। हमें कड़े फैसले करने होंगे, तभी नर्मदाजी रहेंगी। नर्मदाजी रहेंगी तो ही मध्यप्रदेश रहेगा।

इन मामले को भी मिली मंजूरी...

  • दतिया में मोटर ट्रांसपोर्ट स्कूल खोलने की मंजूरी। नए पद बनाए जाएंगे।
  • संत रविदास स्वरोजगार योजना और डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना को मिली मंजूरी।
  • जिलों में मौजूद सरकारी जमीनें, फर्म को 100% राशि जमा करने पर दी जाएगी।
  • हॉकी प्लेयर विवेक सागर सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मान राशि देने की घोषणा
  • घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू जनजातीय विभाग का नाम बदलकर विमुक्त घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण विभाग किया गया है।
  • ट्रेंड ITI एल्युमिनी रीच ऑफ मध्यप्रदेश फाउंडेशन के तहत पहले चरण में 32 और दूसरे चरण में 10 सरकारी ITI कॉलेज खोले जाएंगे। इनमें एक से तीन ट्रेड संचालित होंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News