मोहन सरकार का बड़ा फैसलाः गेहूं उपार्जन की तारीख बढ़ाकर किसानों को दी खुशखबरी, यहां जानें पूरी डिटेल
Thursday, Apr 30, 2026-12:43 PM (IST)
MP Desk: मध्यप्रदेश में से किसानों के बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जहां मोहन सरकार ने गेहूं उपार्जन की तारीख बढ़ा दी गई है। बता दें कि, समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन खरीदी की तारीख 9 मई 2026 से बढ़ाकर 23 मई तक कर दिया है। ऐसे में अब तक अपनी फसलें सरकार को न बेच पाने वाले किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किसानों के लिए गेहूं उपार्जन की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। दरअसल, इससे पहले समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन खरीदी की तारीख 9 मई 2026 निर्धारित की गई थी। लेकिन गेहूं उपार्जन व्यवस्था में आ रही दिक्कतों के बीच राज्य सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए अहम निर्णय लिया हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन की तारीख बढ़ाकर 23 मई तक कर दी है। ताकि किसान अपनी फसल आसानी से बेच सकें। इसी के साथ, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश में गेहूं उपार्जन केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के भी निर्देश दिए हैं।
बता दें कि अबतक प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए 9.83 लाख किसानों द्वारा 60.84 लाख मीट्रिक टन गेहूं के विक्रय के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। प्रदेश में अभी तक 5 लाख 8 हजार 657 किसानों से 22 लाख 70 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। पिछले साल समर्थन मूल्य पर 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस साल युद्ध के विपरीत हालातों के बावजूद किसानों के हित में सरकार ने 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं के उपार्जन का लक्ष्य तय किया है।

