कांग्रेस में शुरू हुआ बावरिया का विरोध, इस विधायक ने दिया बड़ा बयान

1/22/2019 12:08:20 PM

भोपाल: विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशी चयन के फॉर्मूले को लेकर विवादों में रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक ने भरी सभा में लोकसभा प्रभारी की मौजूदगी में बावरिया की हूटिंग कर दी और जिले की चार विधानसभा में हुई हार का जिम्मेदार ठहराया साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले वापस गुजरात चले जाने की नसीहत दे डाली।

 

PunjabKesari

कांग्रेस विधायक का आरोप
दरअसल, विदिशा जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री और मध्य प्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया का कड़ा विरोध किया लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बुलाई गई बैठक में लोकसभा प्रभारी प्रभु सिंह ठाकुर भी मौजूद थे। इस दौरान कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव ने कहा कि 'दीपक बाबरिया की वजह से जिले की 4 विधानसभा में कांग्रेस की हार हुई। उन्होंने चुनाव से पहले प्रत्याशी चयन का अजीबोगरीब फार्मूला लाने की बात कही, वहीं चुनाव के समय जिला अध्यक्ष बदले। इसका चुनाव में नुक्सान हुआ।' विधायक ने कहा कि 'मेहरबानी करके दीपक बाबरिया वापस गुजरात चले जाए। लोकसभा चुनाव में दीपक बाबरिया फार्मूला नहीं चलेगा।"


PunjabKesari
 

विदिशा जिले में कुल पांच विधानसभा सीटें हैं। इनमे विदिशा, बासोदा, कुरवाई, सिरोंज और शमशाबाद हैं। पाँचों सीटों में से सिर्फ एक ही सीट कांग्रेस के खाते में आई है।विदिशा सीट से शशांक श्रीकृष्ण भार्गव ने जीत हासिल की है, इन्होने भारतीय जनता पार्टी के मुकेश टंडन को 15454 वोटों से हराया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News