Punjab Kesari MP ads

अनिंयत्रित ट्रक ने बाइक और मैजिक को मारी भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 3 की मौत

Wednesday, Apr 24, 2019-01:28 PM (IST)

शाजापुर: जिले में एक दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि जबकी एक चार साल की मासूम बाल बाल बच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और शवों को पीएम के लिए अस्तपाल भेजा। हादसा इतना भंयकर था कि घटनास्थल पर खून ही खून फैला था और शव बुरी तरह से बिखरे पड़े थे। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

PunjabKesari


घटना बुधवार सुबह लालघाटी थाना क्षेत्र एबी रोड की है। यहां लालघाटी से उतर रहे एक ट्रक ने पहले मोटरसाइकल को टक्कर मारी। फिर मैजिक को टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ गया। हादसे में महिला समेत 3 बाइक सवारों की मौत हो गई। वहीं 4 साल की बच्ची हादसे में बच गई, हालांकि बच्ची को हल्की चोंटे आई है। मासूम को जिला अस्पताल में इलाज के लिए रवाना किया गया है।

PunjabKesari

मृतक उज्जैन से शाजापुर शादी में शामिल होने के लिए बाइक पर आ रहे थे, इसी बीच दुपाड़ा रोड़ पार कर रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि दोनों शव करीब 200 मीटर घसीटते हुए चले गए। जिससे सड़क पर खून ही खून जमा हो गया और गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में  पुलिस ने दमकल को बुलाया और सड़क पर फैले खून की सफाई करवाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News