खेलो इंडिया की बाइक रैली में 50 लाख की बाइक भी होगी शामिल, RTO ने किया निरीक्षण (video)

1/21/2023 4:30:53 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए देशभर में खेलो इंडिया का आयोजन किया जा रहा है। उसी को लेकर मध्यप्रदेश के कई शहरों में भी आयोजन होंगे। उसमें इंदौर शहर में भी कई प्रकार के खेल आयोजित किए जाएंगे। खेलो इंडिया खेलो को लेकर इंदौर शहर में एक बाइक रैली का आयोजन भी किया जा रहा है। उसी को देखते हुए आज इंदौर आरटीओ ने रेजीडेंसी एरिया में 50 लाख रु तक की कीमत की बाइक का निरीक्षण किया।

PunjabKesari

इंदौर आरटीओ प्रदीप शर्मा ने बताया कि खेलो इंडिया खेलो के तहत इंदौर शहर में एक बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। उसी को देखते हुए आज एक महंगी बाइक का निरीक्षण करने रेजीडेंसी आए हैं। उन्होंने बताया कि इस बाइक को टर्न करने के लिए ज्यादा जगह लगती है। उसी का निरीक्षण किया है।

PunjabKesari

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस बाइक रैली में रॉयल एनफील्ड से लेकर सुपर बाइक भी इस रैली में शामिल होगीं। साथ ही शहर के प्रतिष्ठित बाईकर ग्रुप भी इस रैली में शामिल होंगे। इस बाइक रैली में इंदौर कलेक्टर पुलिस कमिश्नर को भी शामिल होने के लिए निवेदन किया गया है। इस पूरी रैली में सभी बाइकर्स यातायात के नियमों का पालन करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News