Punjab Kesari MP ads

MP के बदतमीज मंत्री! बोले- ठाकुरों की महिलाओं को घर से खींचकर लाओ, और...

Thursday, Nov 25, 2021-02:19 PM (IST)

अनूपपुर(विनय) : मध्यप्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का एक बेहद ही आपत्तिजनक बयान सामने आया है। उन्होंने अनूपपुर में आयोजित कार्यक्रम में ठाकुरों के साथ अन्य ऊंची जातियों की महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की है, उन्होंने कहा- कि बड़े बड़े ठाकुर ठकार अपने घर की महिलाओं को कैद रखते हैं, अगर हमें समानता लानी है, तो ऐसी महिलाओं को खींचकर घर से बाहर निकालना होगा। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से सवर्णों के घर में घुसकर महिलाओं को बाहर निकालने की अपील भी कर दी। 
देखते ही देखते बिसाहूलाल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर देखने को मिल रहा है। हालांकि बिसाहूलाल के इस विवादित बयान के बाद पंजाब केसरी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। माना जा रहा है, कि आने वाले समय में इस बयान पर खासा बवाल देखने को मिल सकता है। 

विवादों से पुराना नाता
आपको बता दें, कि पिछले साल ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए बिसाहूलाल का विवादों से पुराना नाता रहा है। चुनाव के वक्त भी उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह कुंजाम की पत्नी पर विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर चुनाव आयोग ने उन्हें तलब भी किया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News