Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा सियासी बदलाव! मंत्री बनने के दावेदार अब बन सकते हैं निगम-मंडल अध्यक्ष, नियुक्तियां शुरु

Friday, Mar 20, 2026-11:37 AM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद थी, अब उन्हें निगम-मंडल और आयोगों में एडजस्ट किया जा सकता है। भाजपा नेतृत्व जल्द ही राजनीतिक नियुक्तियों की बड़ी सूची जारी कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक, 2023 विधानसभा चुनाव में जीतने के बाद भी कई वरिष्ठ नेताओं और पूर्व मंत्रियों को कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई थी। ऐसे नेताओं को अब निगम-मंडल अध्यक्ष बनाकर संतुलन साधने की रणनीति बनाई जा रही है।

मंत्रिमंडल के दावेदारों को मिलेगा नया मौका

भाजपा संगठन उन नेताओं को जिम्मेदारी देने की तैयारी में है, जो मंत्री पद के प्रबल दावेदार थे लेकिन कैबिनेट में शामिल नहीं हो पाए। इनमें कुछ कांग्रेस से आए विCollapse धायक भी शामिल बताए जा रहे हैं।

चर्चा में शामिल प्रमुख नामों में

गोपाल भार्गव, मालिनी, लक्ष्मण सिंह गौड़, बृजेंद्र सिंह यादव, अजय विश्नोई और अर्चना चिटनीस जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

दिल्ली तक पहुंचा मामला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस पूरे मामले पर दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah  से मुलाकात कर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को लेकर रणनीति पर विचार किया है।

 2028 चुनाव की तैयारी

भाजपा का फोकस अब 2028 के विधानसभा चुनाव पर है। पार्टी पुराने अनुभवी नेताओं और नए चेहरों के बीच संतुलन बनाकर संगठन को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों का कहना है कि यह नियुक्तियां पार्टी के भीतर असंतोष को कम करने और नेताओं को “एडजस्ट” करने के लिए की जा रही हैं।

कई महत्वपूर्ण आयोगों में खाली पद

राज्य में कई अहम आयोग लंबे समय से नेतृत्व विहीन हैं—

महिला आयोग

अनुसूचित जाति आयोग

अनुसूचित जनजाति आयोग

पिछड़ा वर्ग आयोग

अल्पसंख्यक आयोग

इन सभी में अध्यक्ष और कई पद खाली हैं, जिससे लंबित मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

कब आएगी सूची?

पार्टी सूत्रों के अनुसार, चैत्र नवरात्र के बाद कभी भी निगम-मंडल और आयोगों की नियुक्तियों की सूची जारी हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News