BJP पर हमलावर दिग्विजय, साध्वी प्रज्ञा को बताया हत्यारा

5/7/2019 11:19:00 AM

राजगढ़: जिले में कांग्रेस प्रत्याशी मोना सुस्तानी के लिए प्रचार के लिए संसदीय दौरे पर आए दिग्विजय ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए शिवराज पर छोड़े शब्दों के बाण छोड़े। उन्होंने शिवराज सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि हत्या की आरोपी प्रज्ञा से शिव को एतराज़ नही लेकिन मेरा नाम लेने के बाद नहाना पड़ता है। दिग्गी राजा ने शिवराज पर आरोप लगाते हुए कहा कि- जो धर्म के नाम पर पैसा खा सकता है उसके बारे में कोई क्या कह सकता है।

PunjabKesari

अपने गृह क्षेत्र राजगढ़ में उन्होंने मोना सुस्तानी के पक्ष में ताबड़तोड़ सभाएं कर बीजेपी खेमें की नींद उड़ाई हुई है। उन्होंने कालीपीठ और ब्यावरा के साथ बीजेपी प्रत्याक्षी के गृहनगर पचौर में मंच से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर जमकर हमला बोला और कहा कि मेरा नाम लेने के बाद शिवराज सिंह नहाने की बात करते हैं और सुनील जोशी की हत्या करने वाली प्रज्ञा ठाकुर का प्रचार करने में नही नहाना पड़ता।

   
PunjabKesari
       
दिग्विजय इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने उज्जैन सिंहस्थ में खरीदी के भ्रष्टाचार का आरोप भी शिवराज सिंह पर लगाते हुए कहा कि जो मटका 50 से सौ रुपए में मिलता है इसे शिवराज सरकार ने सात सात सौ रुपए में खरीदकर भ्रष्टाचार किया है। भला जो धर्म के नाम पर पैसा खा सकता है उसके बारे में में क्या कहूं? 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News