BJP प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला, लगाए ये आरोप ?

11/4/2018 2:29:25 PM

भोपाल: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि, अंततः बड़े घमासान और गुटबाजी सामने आने के बाद कांग्रेस की सूची सामने आई है। लेकिन जिस तरह की उनकी लिस्ट सामने आई है, उससे यह स्पष्ट है कि, भारतीय जनता पार्टी ने जो लिस्ट घोषित की थी उसकी स्वीकार्यता जनता के बीच अधिक है, और उसके साथ-साथ उनकी लिस्ट सामने आने के बाद जनता में कहीं कोई ऐसी प्रतिक्रिया दिखाई नहीं देती, जिसके कारण यह कह सकें कि कांग्रेस ने ठीक प्रत्याशियों का चयन किया है। राकेश सिंह ने कहा है कि, जितने प्रत्याशियों कि अभी तक घोषणा हुई है हम ऐसा मानते हैं कि, उनमें से अधिकतम प्रत्याशी जीत की दिशा में जनता के आशीर्वाद से और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से आगे बढ़ रहे हैं।

PunjabKesari

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कांग्रेस के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिस पर कांग्रेस ने दावा किया था कि, बीजेपी के कई सारे लोग हमारे सम्पर्क में हैं, राकेश सिंह ने इस पर कहा है कि, 'कांग्रेस खयाली पुलाव पका रही है, और जिसको कहते हैं बिल्ली के भाग्य से छींका टूटना, कांग्रेस इसका इंतजार कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी और वह इस बात की प्रतीक्षा करे कि दूसरे दलों से लोग टूट कर आएं और हम उनको अवसर प्रदान करें और जिन लोगों की बात की गई है, वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ और तपे-तपाय लोग हैं। इसलिए वह पार्टी के बाहर कहीं जाने वाले नहीं है'। राकेश सिंह ने यह भी कहा कि, भाजपा यह बार-बार कहती है कि, कांग्रेस एक ही परिवार की पार्टी है परिवार को संरक्षण देने वाली पार्टी है, पहली लिस्ट आने के बाद ये सिद्ध हो गया है।

PunjabKesari

वहीं कांग्रेस के चुनाव आयोग के द्वारा उसका विज्ञापन रोकने वाले बयान की राकेश सिंह ने निंदा करते हुए कहा है कि, 'यह और भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि आजादी के बाद के 56 सालों तक इन्होंने केंद्र और राज्य में राज किया हो वह नियम कानून ना जाने चुनाव आयोग एक बार आचार संहिता लगने के बाद किस तरह से कार्य करता है यह सब को पता है, उसके कारण भाजपा के कार्यकर्ता और प्रत्याशियों को भी परेशानियों का सामना लगातार करना पड़ रहा है'।

PunjabKesari

इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, 'पार्टी की अगली सूची भी जल्द ही आ जाएगी। राकेश सिंह ने सरताज सिंह पर बयान देते हुए कहा कि वे हमारे बहुत वरिष्ठ नेता हैं, कई चुनाव लड़े हैं और उनके नेतृत्व में कई कार्यकर्ताओं का निर्माण हुआ है'। हमें यकीन है कि वे पार्टी को लेकर ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News