Punjab Kesari MP ads

MP BJP के इस सांसद को अहम ओहदा सौंपने की तैयारी में शीर्ष आलाकमान,इस धांसू नेता की रणनीति की दिल्ली भी कायल

Friday, May 29, 2026-09:50 PM (IST)

(भोपाल): काफी समय से भाजपा में नेशनल लेवल पर बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। पार्टी कुछ नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेवारी सौंप सकती है। इसी क्रम में बीजेपी के पूर्व मध्य प्रदेश जिला अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा (VD Sharma) को लेकर अटकलें लग रही हैं, उम्मीद जताई जा रही है कि वीडी को अहम पद दिया जा सकता है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपनी टीम में कर सकते हैं शामिल

वैसे वीडी शर्मा मध्य प्रदेश भाजपा के लिए शुंभकर रहे हैं,क्योंकि जब उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था तब से वीडी की मेहनत और किस्मत से बीजेपी को काफी कामयाबी मिली थी। उन्हें बीजेपी के लिए लक्की माना जाता है। अब जो अटकलें लगाई जा रही हैं उनके मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में वीडी शर्मा को महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद दिया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर वो मोदी सरकार में मंत्री भी बन सकते है।

हालांकि वीडी को नेशनल स्तर बड़ा पद मिलने की उम्मीदें जताई जा रहा रही हैं,लेकिन इसी बीच उनकी  पत्नी के सोशल मीडिया पोस्ट ने बवाल मचा दिया है। अपनी ही सरकार पर किए गए इस पोस्ट से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। और काफी  बवाल हुआ। दरअसल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा ने सरकार पर जो तंज कसा उसने हलचल मचा दी। वैसे भाजपा की राष्ट्रीय राजनीति में शर्मा को महत्वपूर्ण पद मिलने की प्रबल संभावना है लेकिन ऐसे मौके पर पत्नी के पार्टी विरोधी पोस्ट ने बखेड़ा भी खड़ा किया। हालांकि वैसे वीडी शर्मा मध्य प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में अपनी पैठ रखते हैं और उनका नाम कद्दावार नेताओं में आता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News