भाजपा नेता के खेत में अफ़ीम की फसल! पुलिस पहुंची तो बोले - हमें कुछ पता नहीं

Saturday, Mar 07, 2026-10:16 AM (IST)

दुर्ग (हेमंत पाल): छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफ़ीम की खेती का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार गांव के एक खेत में करीब 4 से 5 एकड़ जमीन में अफ़ीम की फसल उगाई गई थी। इस खेती की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस को इस अवैध खेती की जानकारी मुखबिर और सूत्रों के माध्यम से मिली थी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत का निरीक्षण किया और पूरे मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच के दौरान खेत में अफ़ीम जैसी फसल पाए जाने की बात सामने आई, जिसके बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी।

PunjabKesariपुलिस ने इस मामले में एक ग्रामीण को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।  वहीं अब प्रशासन यह पता लगाने में जुट गया है. आखिर इस खेती के पीछे किसका हाथ है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह अफीम की खेती भाजपा नेता कर रहे थे.. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह खेती किसी संगठित नेटवर्क के जरिए तो नहीं की जा रही थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News