Punjab Kesari MP ads

कार में जिंदा जलाकर बीजेपी नेता को दी खौफनाक मौत, CM हुए गुस्से में लाल, कहा - दोषियों को नहीं छोड़ेंगे

Wednesday, Jun 17, 2026-03:03 PM (IST)

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद ने मंगलवार को भयावह रूप ले लिया, जिसमें भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार और उनके करीबी वीरू सिंह गहरवार की दर्दनाक मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने रायपुर से सूरजपुर दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस तेजी से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा शेष की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद पहले कहासुनी और फिर खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान आरोप है कि फॉर्च्यूनर वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिसमें भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे उनके रिश्तेदार वीरू सिंह गहरवार ने बाद में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज अंबिकापुर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक अन्य की स्थिति स्थिर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News