BJP नेता किडनैपिंग केस में गिरफ्तार, 10 हजार की फिरौती वसूली का खुलासा

Thursday, Feb 19, 2026-08:52 PM (IST)

गुना: बीजेपी युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी और जौहरी ग्राम पंचायत के उपसरपंच पर्वत धाकड़ को पुलिस ने 21 वर्षीय युवक के अपहरण मामले में गिरफ्तार किया है। यह केस करीब ढाई साल पुराना है, जब 26 मई 2023 को पीड़ित आरोन को शादी में मेहंदी लगाने के नाम पर किडनैप किया गया था और 10 हजार रुपए की फिरौती मांगी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोन को गोपीकृष्ण सागर बांध के पास एक फार्महाउस में रखा गया, जहां उसे मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया गया। फिरौती की रकम पीड़ित की मां ने आरोपियों के खाते में

ऑनलाइन ट्रांसफर की थी, जिसके बाद आरोन को छोड़ा गया।

मामले में पवन रजक और कल्ला उर्फ रवि अहिरवार भी आरोपी हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों के सिर पर 10-10 हजार रुपए इनाम भी रखा था। अब तक पर्वत धाकड़ ही फरार चल रहा था, जिसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार बीजेपी नेता पर अवैध शराब तस्करी, डकैती की मुखबिरी, वनभूमि पर कब्जा और वनरक्षक पर हमला जैसे गंभीर मामले भी दर्ज हैं। युवा मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि अवैध गतिविधियों में संलिप्तता के कारण पर्वत धाकड़ को पद से हटा दिया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News