बॉयफ्रेंड संग बैठकर GF ने पी शराब, फिर हुआ कुछ ऐसा कि हो गई मौत, पति-2 बच्चों को छोड़ लिवइन में रह रही थी महिला

Sunday, Feb 08, 2026-07:05 PM (IST)

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में अब मृतका के पारिवारिक और वैवाहिक इतिहास के साथ-साथ घरेलू विवादों की परतें भी सामने आ रही हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है।

PunjabKesari,  Bhilai News, Live In Relationship, Suspicious Death, Chhattisgarh Crime, Woman Death Case, Murder Suspicion, Police Investigation, Domestic Dispute, Breaking News, Crime News

मृतका की पहचान राजिंदर कौर (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजिंदर कौर पहले से शादीशुदा थी। बाद में उसकी दूसरी शादी बलविंदर सिंह से हुई थी, जिसके साथ वह करीब 17 वर्षों तक रही। लगभग 4 साल पहले वह अपने दूसरे पति से अलग हो गई और इसके बाद लिव-इन रिलेशनशिप में राजा नाथ उर्फ नाग के साथ रहने लगी। दोनों पिछले तीन वर्षों से सेक्टर-2, स्ट्रीट-12, भिलाई में साथ रह रहे थे।

जानिए क्या है पूरा मामला?
घटना 5 फरवरी की रात की बताई जा रही है। उस रात राजिंदर कौर और उसका लिव-इन पार्टनर राजा नाथ साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान अचानक राजिंदर की नाक से खून निकलने लगा। उसने खुद ब्लड रोकने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। इसके बाद राजा नाथ की मां उसे जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 6 फरवरी को महिला की मौत की आधिकारिक पुष्टि हुई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, हालांकि शव 6 फरवरी से दुर्ग में रखा था और रविवार को पोस्टमार्टम के लिए चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज, कचांदूर लाया गया।

PunjabKesari,  Bhilai News, Live In Relationship, Suspicious Death, Chhattisgarh Crime, Woman Death Case, Murder Suspicion, Police Investigation, Domestic Dispute, Breaking News, Crime News

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
राजिंदर कौर की मौत को लेकर उसके परिजनों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। मृतका की भांजी कृतिका ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी 6 फरवरी को दोपहर करीब 2 बजे राजा नाथ की मां द्वारा दी गई, जो परिवार के अनुसार काफी देर से दी गई सूचना थी। परिजनों का आरोप है कि राजिंदर और राजा नाथ के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। जब भी राजिंदर अपने मायके आती थी, उसके शरीर पर चोट के निशान देखे जाते थे। ऐसे में परिवार को आशंका है कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल भिलाई भट्टी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vikas Tiwari

Related News