Punjab Kesari MP ads

भाजपा नेता के भतीजे पर महिला से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर चाकू से किया हमला ; मामला दर्ज

Friday, Apr 17, 2026-11:03 AM (IST)

खंडवाः मध्य प्रदेश के खंडवा में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां घर में घुसकर एक महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। नाकाम होने पर आरोपी ने महिला के स्तन और पेट पर चाकू से हमला किया। पीड़िता के पति का आरोप है कि भाजपा नेता के भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया है। गुरूवार देर रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं मे मामला दर्ज कर लिया है। इधर, पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज जारी है।  

जानकारी के अनुसार यह घटना 11 अप्रैल देर रात की बताई जा रही है। पीड़िता के पति ने खंडवा एसपी कार्यालय में एक आवेदन दिया है। जिसमें उसने बताया कि घटना के वक्त दोनों पति-पत्नी घर में थे। तभी पंधाना थाना क्षेत्र का एक नशेड़ी युवक आकाश पिता नरेन्द्र तिरोले घर में घुस आया, जिसके हाथ में धारदार चाकू भी था। आरोपी आकाश ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन, नाकामयाब होने पर महिला के स्तन एवं पेट पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान महिला के पति घर में बाथरूम में था। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर कमरे में पहुंचा। पत्नी को बमुश्किल आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

आरोप है कि युवक जाते जाते उन्हें धमका कर गया है कि "आज तो तू बच गई, लेकिन भविष्य में वह पीड़िता के टुकड़े- टुकड़े करके फेंक देगा। पीड़िता के पति का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद वे बोरगांव पुलिस चौकी पहुंचे। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय यह कह कर टाल दिया कि पहले महिला को अस्पताल में भर्ती करा दो, वहां से रिपोर्ट खुद ही हमारे पास आ जाएगी। पीड़िता के पति का कहना है कि आरोपी स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र तिरोले का भतीजा है, जिसके चलते पुलिस पर दबाव बनाकर समझौते के लिए मजबूर किया जा रहा है। फिलहाल पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है और देर रात इस संबंध में पुलिस ने पीड़िता के बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News