भाजपा विधायक दल की बैठक आज, सियासी हलचल तेज

Thursday, Feb 19, 2026-01:16 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश में आज भाजपा विधायक दल की अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक भोपाल में आज शाम 7 बजे सीएम हाउस में आयोजित की जाएगी। बैठक विधायक दल और प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव लेने जा रहे हैं। बैठक से पहले कई तरह की कयास शुरु हो गए हैं। वहीं प्रदेश की राजनीति में भी कुछ नया होने की अटकलें हैं।

बजट पर होगी चर्चा

सूत्रों की मानें तो बैठक में आगामी बजट सत्र को लेकर रणनीति तय की जाएगी। जिसमें बजट सत्र के दौरान विपक्ष के सवालों और आरोपों के प्रभावी जवाब देने को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा विधायकों को अपने अपने विभाग से संबंधित सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा संगठन की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे पर टिकी सबकी नजरें

वहीं विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव दिल्ली रवाना होंगे। ऐसे में सियासी गलियारों में चर्चा है कि दिल्ली दौरे के दौरान मुखयमंत्री संगठनात्मक और प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा ले सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News