BJP ने अपने मंत्रियों को किया नया फरमान जारी, कैबिनेट और राज्य मंत्री को रोजाना करना होगा ये काम

Monday, Dec 01, 2025-11:13 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): BJP ने अपने मंत्रियों के लिए नया फरमान जारी किया है। अब मंत्रियों को BJP प्रदेश कार्यालय में हर दिन बैठना पड़ेगा। सरकार के मंत्री हर दिन 2 घंटे कार्यालय में समय देगें, दोपहर 1 बजे से  3 बजे तक नियमित रूप से मंत्रियों को बैठने के लिए कहा गया है।

एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री रोज बीजेपी ऑफिस में बैठेंगे

एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री  बदल-बदलकर प्रदेश कार्यालय में समय दिया करेंगें।  उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि  संगठन और सत्ता का समन्वय होना बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से इस बारे में चर्चा करके ये फैसला लिया है।

देवड़ा ने कहा कि प्रदेश भर से बीजेपी कार्यकर्ता भोपाल आते हैं और उनकी कई समस्याए  होती है। अगर मंत्री कार्यालय में बैठा होगा तो दिक्कत जल्दी दूर हो सकती है और उनको भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। संगठन और सत्ता का तालमेल बहुत जरूरी होता है। ये मंत्री प्रदेशभर से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याएं मौके पर सुनकर उनका समाधान करेंगें।

लिहाजा  आज पहले दिन डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और गौतम टैटवाल ने कार्यालय में दो घंटे का समय देकर इसकी शुरुआत भी कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh sharma

Related News