Punjab Kesari MP ads

नायब तहसीलदार पिटाई मामले में विधायक पर भारी दवाब, सरेंडर करेंगे BJP MLA, कहा-हड़ताल करने की जरुरत नहीं,खुद गिरफ्तारी दूंगा

Friday, May 29, 2026-05:32 PM (IST)

(अंबिकापुर): BJP विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार के बीच जारी विवाद में अब विधायक ने बड़ा फैसला किया है। टोप्पो ने सरेंडर करने का ऐलान किया है। दरअसल छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सेवा संघ से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी नायब तहसीलदार की पिटाई के विरोध में हड़ताल पर हैं। ये कर्मचारी विधायक की गिरप्तारी की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच अब वहीं विधायक (Sitapur MLA) का कहना है कि हड़ताल करने या काम छोडऩे की क्या जरूरत है, वे खुद ही ही गिरफ्तारी देंगे। यदि ऐसा ही होता तो बिना दबाव के एफआईआर दर्ज नहीं होता।

नायब तहसीलदार से मारपीट के आरोप में दर्ज हुआ था केस

सीतापुर के भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के खिलाफ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया था लेकिन राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के बाद  अब उन्होंने सरेंडर करने का ऐलान किया है। टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने शासकीय कार्य में बाधा और तहसीलदार के साथ मारपीट की थी. इस मामले पर राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी.

सीतापुर विधायक की बहन से बद्तमीजी के आरोप पर शुरु हुआ था  विवाद

दरअसल से सारा विवाद सीतापुर विधायक की बहन से बद्तमीजी के आरोप से शुरु हुआ था, और इसी सिलसिले में नायब तहसीलदार को पिटने की आऱोप लगे हैं।

छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सेवा संघ से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन अब राजकुमार टोप्पो ने खुद ही कहा है कि  हड़ताल करने या काम छोडऩे की क्या जरूरत है, वे खुद ही गिरफ्तारी देंगे।

पूरी तरह न्यायपालिका के साथ-टोप्पो

सीतापुर विधायक टोप्पो ने कहा कि हम पूर्ण रूप से न्यायपालिका के साथ हैं, अपने शासन के साथ हैं और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। मैं सूचना देने के बाद जहां भी उचित होगा, वहां गिरफ्तारी दूंगा। टोप्पो ने लोगों के समर्थन पर भी धन्यवाद जताया और शांति बनाए रखने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News