BJP MP की गहरी आस्था, छिंदवाड़ा से मैहर मां के दर्शनों के लिए पैदल निकले,बोले- जीवन में जो मिला, मां शारदा की कृपा
Thursday, Jul 09, 2026-06:44 PM (IST)
जबलपुर (विवेक तिवारी): छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद पैदल ही मां के दर्शनों और आशीर्वाद के लिए घर से निकल पड़े हैं। वो मैहर तक का सफर पैदल ही तय करेंगे और मां की विशेष कृपा प्राप्त करेंगे। जी हां बीजेपी सांसद विवेक बंटी साहू माँ शारदा के दर्शन के लिए पैदल ही घर से निकल पड़े हैं। 14 जुलाई को मैहर पहुंचकर साहू माता के दर्शन करेंगें। बंटी साहू का कहना है कि देश-प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए माँ शारदा का आशीर्वाद लेने के लिए वो पदयात्रा पर निकले हैं।
जबलपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
वहीं इस यात्रा के दौरान जबलपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंटी साहू का भव्य स्वागत किया और उनकी यात्रा के लिए शुभकामना दीं। इस यात्रा के दौरान साहू प्रतिदिन 28 से 34 किलोमीटर पैदल चलकर तय कर रहे हैं।
आस्था की राह पर सांसद बंटी साहू
सांसद बंटी साहू आस्था की राह पर चलते नजर आ रहे हैं। सांसद बंटी साहू जब जबलपुर पहुंचे तो उन्होंन कहा कि जीवन में जो कुछ उन्हें मिला है वो माँ शारदा की कृपा से ही मिला है। बता दें कि 1 जुलाई से शुरू हुई बंटी साहू की पदयात्रा का समापन 14 जुलाई को मैहर में होगा ।

