मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए BJP को जिताना जरूरी: गडकरी

5/3/2019 7:12:01 PM

बैतूल: केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी सरकार की पिछले पांच साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि, इस बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए  भाजपा को जिताना होगा। गड़करी ने मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई और आठनेर में भाजपा प्रत्याशी डीडी उइके के प्रचार के लिए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी के हाथ मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।
 

PunjabKesari


इस मौके पर पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कहा कि,गडकरी के सहयोग से जिले में सड़कों की सौगात मिली, तो किसानों के लिए डेम का निर्माण भी किया गया। आमला सारणी के विधायक योगेश पंडाग्रे ने मुलताई में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा ने इस लोकसभा क्षेत्र में योग्य उम्मीदवार दिया है। प्रदेश बीमारू राज्यों की श्रेणी में था, लेकिन शिवराज सरकार ने प्रदेश का विकास कर इसे विकसित प्रदेश बनाया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News