लाशों पर राजनीति करती है भाजपा...छिंदवाड़ा कांड पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा, डिप्टी CM को बताया नरभक्षी, पुतले को पहनाई नरमुडों की माला

Tuesday, Oct 14, 2025-03:12 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : छिंदवाड़ा में जहरीला कफ सिरप पीने पर 23 बच्चों की मौत के विरोध में कांग्रेस ने इंदौर में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने गले में मुंडों की माला पहनकर उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री राजेद्र शुक्ला को नरभक्षी बताया और इस्तीफे की मांग की।

PunjabKesari

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव गिरीश जोशी के नेतृत्व में आज मंगलवार को रीगल चौराहे पर अनोखा प्रदर्शन किया गया। कांग्रसियों के मुताबिक, 23 मासूम बच्चों की छिंदवाड़ा में हुई मौत जो कि जहरीले कफ सिरप पीने के कारण हुई थी और उसके बाद मध्य प्रदेश सरकार स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल अपनी जिम्मेदारी को लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। मगर यह सरकार नरभक्षी हो चुकी है। यह सरकार अमानवीय भी हो चुकी है। सरकार में संवेदनाएं मर चुकी है।

इतनी बड़ी घटना के बाद भी मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री इस्तीफा नहीं दे रहे हैं। इसलिए आज एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। रीगल चौराहे पर नर मुंडों की माला पहनकर सांकेतिक रूप से बताया कि लाशों पर राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और यह सरकार के मंत्री उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। आज अनोखा प्रदर्शन किया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News