Punjab Kesari MP ads

BJP में अचानक बड़ा फेरबदल! नए जिला अध्यक्षों की सूची जारी, देखें नाम

Sunday, May 17, 2026-08:41 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा में संगठन विस्तार और नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। पार्टी नेतृत्व एक के बाद एक नई जिम्मेदारियां सौंपकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में अब भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Hemant Khandelwal की सहमति से किसान मोर्चा के विभिन्न जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

पार्टी द्वारा जारी इस सूची के बाद संगठन में हलचल तेज हो गई है। नई नियुक्तियों को आगामी चुनावी तैयारियों और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। भाजपा लगातार अपने विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों में सक्रिय चेहरों को जिम्मेदारी देकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की कोशिश कर रही है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि प्रदेश संगठन आने वाले समय में अन्य मोर्चों और जिलों में भी नई नियुक्तियां कर सकता है। किसान मोर्चा में हुए इस बदलाव को किसानों के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियां मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News