BJP की नई जिला टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी; यहां देखें चौंकानें वाले नाम
Monday, Sep 07, 2026-12:48 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश भाजपा की राजनीति में से अहम खबर सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल में जिला संगठन की नई टीम का ऐलान कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद जिलाध्यक्ष रविंद्र यती ने सदस्यों के नामों की घोषणा की। रविवार देर रात जिला कार्यसमिति की सूची जारी की गई है। जिसमें मनोज राठौर, मनोज राजू अनेजा, राजेश खटीक, महेश जोशी, दिनेश पांडे, अनुषा सिंह रघुवंशी, पूजा भारद्वाज, विकास शर्मा (बंटी), सुमत कुमार जैन और सुनील व्यास समेत कई नेताओं को जगह मिली है।

