Punjab Kesari MP ads

BJP के सेवा संकल्प अभियान को पलीता! जिले में 18,761 पदाधिकारी, 564 जनप्रतिनिधि। रक्तदान सिर्फ 71 यूनिट- उठे सवाल

Friday, Sep 18, 2026-01:20 PM (IST)

रायसेन (शिवलाल यादव): देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में रायसेन जिले में सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। लेकिन इसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भागीदारी बेहद कम रही। बताया जाता है कि इस पावन अभियान में उन्होंने रक्तदान से दूरियां बना लीं।

PunjabKesari

पार्टी के आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 18,761 भाजपा पदाधिकारी और कर्मचारी हैं और 564 जनप्रतिनिधि हैं, जिनमें सरपंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद आदि शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या होने के बावजूद सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित रक्तदान शिविरों में मात्र 71 यूनिट रक्तदान ही हो सका। यह बड़े ताज्जुब और बड़े शर्म की बात है। मालूम हो कि जिला अस्पताल में लगे मुख्य रक्तदान शिविर में भी केवल गिनती के अधिकारी और जनप्रतिनिधि ही रक्तदान करने पहुंचे।

इस दौरान बरेली विधायक एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल सहित भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया, जबकि अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि नदारद रहे। इसको लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं कि जब शासन-प्रशासन खुद रक्तदान के लिए आगे नहीं आ रहा तो आम लोगों को कैसे प्रेरित किया जाएगा। आपको यह बता दें कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत ये रक्तदान शिविर लगाए गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News