Punjab Kesari MP ads

भाजपा ने 15 बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्षद चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ता 6 साल के लिए निष्कासित

Friday, Jul 01, 2022-04:17 PM (IST)

जबलपुर(विवेक तिवारी): भारतीय जनता पार्टी ने बागियों के खिलाफ अपने तेवर सख्त कर लिए हैं। जबलपुर में नगर निगम चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे 15 बागियों को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर नगर निगम चुनाव में पार्टी के अधिकृत पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिये निष्कासित किया है।

इन बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता
जिला भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकान्त साहू ने बताया कि रानी दुर्गावती वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रोहणी जायसवाल, अग्रेसन वार्ड से समर्थ तिवारी, अग्रसेन वार्ड से ममता तिवारी, सुभाष चंद्र बोस वार्ड से दिलीप पटेल, आशा करोसिया-सेठ गोविंद दास वार्ड, राजकुमार रजक (कल्लू बाबा) सेठ गोविंद दास वार्ड, बुधिया चौधरी-सिद्धबाबा वार्ड, वीरेंद्र सोनकर-मदनमोहन मालवीय वार्ड, वीरेंद्र जाट-महर्षि अरविंद वार्ड ,कोमल रैकवार-जवाहरलाल लाल नेहरू वार्ड, रीना ऋषि यादव- निर्मलचंद जैन वार्ड, ऋषि यादव-निर्मलचंद जैन वार्ड, राम उजागर तिवारी दीवान आधार सिंह वार्ड, सूरज कनोजिया-सुभाषचंद्र बैनर्जी वार्ड को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

बागी तेवर दिखा रहे टिल्लू नेचलानी पर भी कार्रवाई
पिछले दिनों दारका नगर वार्ड के निर्दलीय प्रत्याशी टिल्लू नेचलानी और भाजपा नगराध्यक्ष जीएस ठाकुर का ऑडियो वायरल हुआ था। टिकट वितरण को लेकर टिल्लू ने आरोप लगाए थे और खुद पर नाइंसाफी की बात की थी। वे भाजपा के पूर्व पार्षद रहे हैं। भाजपा ने अभी जय सचदेवा को टिकट दिया है। बागी तेवर दिखाने के कारण टिल्लू नेचलानी को 6 वर्ष के लिए भाजपा से निष्कासित कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News