Punjab Kesari MP ads

बड़ा दावा- जीतू पटवारी खुद 40 हजार वोटों से हारे हैं वो पार्टी को क्या जिताएंगे, पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सकतें

Friday, Jul 03, 2026-06:47 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी):मध्य प्रदेश में कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान को जहां मजबूत करने  के दावे किए जा रहे हैं वहीं कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे है।  कांग्रेस की कलह और बगावत से पार्टी मुश्किल में आ रही है। इंदौर में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस पर ही सवाल उठा दिए हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को तो आड़ें हाथों लेते हुए उन्होंने बड़े बड़े दावे कर डाले हैं। इन आरोपों और इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश की राजनीति में सनसनी है।

जीतू पटवारी पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सकते -यादव

पूर्व कांग्रेस महासचिव ने  राकेश सिंह यादव ने जीतू पटवारी पर तगड़ा हमला करते हुए कहा कि जीतू पटवारी खुद ही 40 हजार वोटों से चुनाव हारे हैं वो मध्य प्रदेश में पार्टी को क्या जिताएंगे। यादव ने कहा कि पटवारी तो इंदौर में पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सकते हैं। जीतू पर बड़ा हमला बोलते हुए राकेश यादव ने कहा कि सृजन संगठन मे जीतू ने पैसे लेकर अध्यक्ष बनाए हैं।

राकेश यादव ने कहा कि 30 से 35 साल तक उन्होंने कांग्रेस के लिए ईमानदारी से काम किया है। कई नेताओं के साथ उन्होंने काम किया है लेकिन जीतू पटवारी इस पद की गरिमा के काबिल नहीं है, पहले हमने सोचा था कि जीतू पटवारी समय के साथ सीख जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यादव ने कहा कि जब ये नोटिस दिया गया तो मैने सबसे पहले इस्तीफा देने की ही सोची थी, क्योकि बिना इस्तीफा दिए मैं अपनी बात नहीं रख सकता था।  

राकेश यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि  जीतू पटवारी ने हरीश चौधरी को डिफेंडर दी उसी के कारण पद बांटे। यादव ने कहा कि हरीश चौधरी वहीं नेता हैं जिन्होंने पंजाब में टिकट बेचे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News