Punjab Kesari MP ads

खरीद फरोख्त आरोप पर बोले BJP प्रदेश अध्यक्ष, हमारी किसी से कोई बात नहीं हुई, पता नहीं कांग्रेस क्यों घबराई है

Monday, Jun 08, 2026-05:24 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): भाजपा ने मध्यप्रदेश मे राज्यसभा के तीसरे प्रत्याशी के तौर पर महेश केवट का नामांकन करवा दिया है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि तीसरी प्रत्याशी के रूप में महेश केवट ने आज अपना नामांकन दर्ज किया है मुझे इस बात की खुशी है कि पार्टी ने अपनी गौरवशाली परंपरा के अनुसार तीसरे प्रत्याशी को उतारा है। भविष्य में हम तीनों सीट पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि महेश केवट लंबे समय से संगठन के साथ जुड़े रहे हैं। वह राम राजा की नगरी से आते हैं और महेश केवट को भगवान राम का आशीर्वाद मिला है।

राम राजा की नगरी से आने वाले महेश केवट को भगवान राम का आशीर्वाद-सीएम मोहन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सिर्फ कहती ही नहीं कर के भी दिखाती है। हमारे लिए यह आनंद का पल है कि पार्टी ने तीसरे प्रत्याशी के रूप में ऐसे वर्ग से आने वाले व्यक्ति को प्रत्याशी बनाया है जिनके समाज का विधानसभा और लोकसभा में प्रतिनिधित्व कमी थी। बीजेपी ने सीधे उच्च सदन में प्रतिनिधित्व देकर हमारी सब वर्गों के प्रति जो प्रतिबद्धता है वह दिखाई है और यह उसका शंखनाद है। निश्चित रूप से लोकतंत्र में विजय होना प्रत्येक पार्टी की इच्छा होती है। पूरा भरोसा है कि पार्टी तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी।

हमारी किसी से कोई बात नहीं हुई, पता नहीं कांग्रेस क्यों घबराई है-खंडेलवाल

वही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने तीसरा प्रत्याशी मैदान में उतारा है। बीजेपी मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि ओरछा धाम से आने वाले महेश केवट उन्हें हमने प्रत्याशी बनाया है बीजेपी चुनाव जीतने के लिए लड़ रही है। हमारे उम्मीदवार को सभी लोगों का समर्थन मिल रहा है। बहुमत कम होने के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त विधायक है हालांकि कुछ सीट तीसरी सीट के लिए कम पड़ रही है इतनी बड़ी बात नहीं है मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटे हुए हैं। खरीद फरोख्त के आरोप पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारी किसी से कोई बात नहीं हुई है पता नहीं कांग्रेस इतनी घबराई हुई क्यों है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News