Punjab Kesari MP ads

BJP-कांग्रेस पार्षदों ने दिखाई गजब एकता,नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ हुए एक, बहसबाजी के बाद कार्यालय में जड़ा ताला

Friday, May 29, 2026-03:26 PM (IST)

(जांजगीर-चांपा): जांजगीर-चांपा में बीजेपी और कांग्रेस पार्षदों की एकजुटता देखने को मिली है। दोनों ने ऐसा काम किया कि अध्यक्ष के लिए असहजता की स्थिति बन गई। दरअसल  अकलतरा नगर पालिका में एक बार फिर अध्यक्ष और पार्षदों के बीच विवाद की जबरदस्त स्थिति बन गई है। देखते ही देखते मामला काफी गरमा गया और भाजपा- कांग्रेस पार्षदों ने ताला तक जड दिया। इससे स्तिथि तनावपूर्ण बन गई।  पार्षदों ने सुबह नगर पालिका कार्यालय में ताला जड़ दिया और निर्दलीय अध्यक्ष के खिलाफ कड़ा संदेश दे दिया और मुख्य गेट के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कुछ दिन पहले हुई थी अध्यक्ष और पार्षदों के बीच बहसबाजी

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्ष दीप्ती रोहित सारथी और पार्षदों के बीच बहसबाजी हुई थी और इस दौरान अध्यक्ष बैठक छोड़कर ही वहां से चली गई थी. आज फिर से  सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई थी लेकिन आक्रोशित पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया और  दफ्तर में ताला जड़ दिया। लिहाजा भाजपा और कांग्रेस पार्षद निर्दलीय अध्यक्ष के खिलाफ लामबंध हो गए हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News