सतना में रोजगार सहायक को खिलाफ हाईटेंशन टावर पर चढ़े भाजयुमो मंडल अध्यक्ष, हटाने की मांग की

2/5/2022 4:29:17 PM

सतना (रविशंकर पाठक): सतना जिले के उचेहरा जनपद के पोंडी पंचायत में रोजगार सहायक की कार्यशैली से परेशान होकर भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अपने साथियों समेत हाईटेशन टावर पर चढ़े गए। इनका आरोप है कि रोजगार सहायक द्वारा अपात्र लोगों को पात्र कर पीएम आवास का लाभ दिलाया जा रहा है। जबकि पात्र ग्रामीण परेशान हैं। विगत दिनों कुछ ग्रामीण कलेक्टर सहित जिला पंचायत कार्यालय में लिखित ज्ञापन सौंपा था। उचेहरा जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पोड़ी में पदस्थ महिला रोजगार सहायक सोनू पाण्डेय पर अपात्र लोगों को पात्र कर पीएम आवास का लाभ दिलाने का आरोप है। 

टावर पर चढ़े बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष

अपात्रों को पीएम आवास देने और भ्रष्टाचार के अन्य मामलों को देखते हुए रोजगार के सहायक को हटाने की मांग को लेकर भाजयुमो अटरा मंडल के भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सिंह कुशवाह अपने साथी रजनीश सिंह कुशवाह और कामता कुशवाह के साथ टावर में चढ़ गए। देर रात टावर पर चढ़कर ग्रामीणों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।

सूचना मिलते ही एसडीओपी नागौद के निर्देश पर नागौद थाना और पौड़ी चौकी के पुलिस बल को तत्काल मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा टावर में चढ़े युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष और अन्य लोगों से बातचीत की गई। उन्हें समझाइश दी गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Devendra Singh

Recommended News

Related News