मुरैना में सपाक्स ने दिग्विजय सिंह को दिखाए काले झंडे

10/6/2018 11:24:26 AM

मुरैना: एकता परिषद की सभा में शामिल होने मुरैना आए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को सपाक्स कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। दिग्गी का विरोध करते हुए सपाक्स ने उन्हें काले झंडे दिखाए। इस दौरान कांग्रेस और सपाक्स कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ।

PunjabKesari

शनिवार सुबह दिग्विजय सिंह एकता परिषद की बैठक में शामिल होने शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना पहुंचे। सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर उनका स्वागत किया। लेकिन, जैसे ही वे ओवर ब्रिज चौराहे पर पहुंचे तो विरोधियों ने उनकी गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान सपाक्स ने उनका विरोध करते हुए काले झंडे दिखाएं।

PunjabKesari

देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर पथराव में तबदील हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद विरोधियों के बीच से दिग्गी की गाड़ी को निकलवाया। इस झड़प में सपाक्स के दो कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें आईं हैं। वहीं, सपाक्स कार्यकर्ता कांग्रेस के पूर्व मंत्री एदल सिंह कंषाना के पुत्रों के खिलाफ उन पर कुर्षियां फेंकने के आरोप में मामला दर्ज कराने पर अड़े रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News