मुरैना सीट पर हिंसक हुई चुनावी जंग, कांग्रेस प्रत्याशी के भाई पर फायरिंग...

4/20/2024 6:20:42 PM

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार के भाई पर चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना शनिवार दोपहर की है। घटना मुरैना जिले के रूअर गांव की है। आपको बता दें कि नरेंद्र सिंह सिकरवार अपने साथियों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान सोनू तोमर नाम के आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रूअर गांव के रहने वाले गुड्डू तोमर पर फायरिंग कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

PunjabKesari
 पुलिस मौके पर पहुंची और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने साथ सुरक्षित थाने लाई। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। जिसमें मुख्य आरोपी सोनू नाम के आरोपी को बनाया गया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने एक वीडियो जारी किया है और कहा है कि मेरे परिवार के लोग प्रचार कर रहे हैं और उन पर हमला हुआ है। यह हमला कांग्रेस पर नहीं लोकतंत्र पर किया गया है। बीजेपी हार के डर से ऐसे हमले करवा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News