VIDEO: खंडवा के दर्दनाक हादसा, तालाब में पलटी यात्रियों से भरी हुई नाव

9/28/2018 4:09:13 PM

खंडवा: जिले के सिररा गांव के तालाब में यात्रियों से भरी हुई नाव पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पानी में से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार खंडवा से करीब 30 किलोमीटर दूर पलासी के तालाब में एक नाव पलटने से उसमें बैठे 13 लोग तालाब में गिर गए। दो महिलाओं और एक बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी रामकृष्णा बाई के तौर पर हुई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए नाव छोटी है, जिसमें 5 से 6 व्यक्ति सवार हो सकते हैं। इसकी क्षमता कम होने से इसमें करीब दोगुने लोग सफर करते हुए आसपास के गांव तक आना-जाना करते हैं। इसी क्रम में आज सुबह भी 13 लोग इस नाव में सवार होकर सिररा गांव जा रहे थे, तभी किनारे पर ही नाव डगमगा कर पलट गई।

PunjabKesari

ग्रामीणों का कहना है कि इस छोटी सी नाव से गांव के सौ से ज्यादा बच्चे स्कूल के लिए आना-जाना करते हैं। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी नावली के लिए रवाना हो गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर ने कहा कि उनके पास दुर्घटना की सूचना है, लेकिन कितने लोग गंभीर हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News