Punjab Kesari MP ads

मजदूरों से भरी बोलेरो खड़े डंपर से भिड़ी, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 10 घायल

Thursday, Jul 25, 2024-10:12 PM (IST)

भिंड। (देवेश चतुर्वेदी): मध्य प्रदेश के भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, यात्री पिकअप वाहन और डंपर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए, गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को ग्वालियर रेफर किया गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले से भिंड जिले के गोहद इलाके में मजदूरी करने कुछ लोग आ रहे थे, मजदूरों से भरा पिकअप वाहन  हाइवे 719 पर पहुंचा ही था गोहद थाना इलाके में डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। 


जिसमें रंजीत नाम के व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, 10 लोग घायल हो गए घटना की जानकारी मिलते ही डायल हंड्रेड की मदद से घायलों को गोहद अस्पताल लाया गया।घायलों में सोनू कश्यप, हिमांशु कश्यप, आनंद कश्यप, अतुल पतिया, अजय संदीप अंकित विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए।

PunjabKesari
 जिनमें से कुछ घायलों का गोहद अस्पताल में और गंभीर रूप से घायल छ: लोगों को ग्वालियर अस्पताल रेफर किया गया है, दिनेश कश्यप नाम के युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई, मौके पर पहुंची गोहद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News