गले में ढोकला फंसने से दुल्हन की मौत! डोली की जगह उठी अर्थी, छाया मातम

Friday, May 20, 2022-01:40 PM (IST)

छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): हाथों में मेहंदी लगाकर अपने होने वाले दूल्हे का इंतजार कर रही दुल्हन की अचानक मौत हो गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गई। जहां डोली उठनी थी वहां उसकी अर्थी उठी। जी हां हैरान कर देने वाला यह मामला छिंदवाड़ा का है। जहां शादी वाले दिन दुल्हन की मौत हो गई।

PunjabKesari

दरअसल, शहर के बुधवारी बाजार में रहने वाली 29 वर्षीय युवती मेघा पिता प्रमोद महादेव काले की पुणे से बारात आने वाली थी। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दुल्हन को हल्दी और मेहंदी भी लग चुकी थी। सारे मेहमान आ चुके थे। चारों ओर हंसी खुशी का माहौल था। परिजन और मेहमान शादी की खुशियां मना रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। किसी ने सपने में भी सोचा होगा कि आने वाला पल इतना दर्दनाक होगा।

PunjabKesari

दरअसल, मेघा नाश्ता करने लगी तो अचानक उसके गले में ढोकले का टुकड़ा फंस गया। तत्काल दुल्हन को स्थानीय आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में जिस दुल्हन को घर से डोली में विदा होना था, उसकी विदाई अर्थी पर हुई। बेटी की शादी के अरमान सजाए हुए परिजन को अपनी दुल्हन बनी बेटी को मुखाग्नि देनी पड़ी। एक पल पहले जहां घर में हर तरफ खुशी का माहौल था, वह मातम में बदल गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News