Punjab Kesari MP ads

महिला पार्षद और परिवार के साथ भयंकर मारपीट, गाड़ी को साइड करने के विवाद पर युवकों ने किया गुंडागर्दी का खुला नाच

Wednesday, Apr 22, 2026-04:42 PM (IST)

(रायगढ़): छतीसगढ़ में बदमाशों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ।इसका एक ताजा उदाहरण जिला रायगढ़ से सामने आया है। यहां आम आदमी को तो छोड़िए एक महिला पार्षद के साथ ही  सरेआम मारपीट कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 की महिला पार्षद त्रिनिशा चौहान और उसके परिवार के साथ मारपीट का बड़ा  मामला सामने आया है। खबर है कि शादी समारोह से लौटने के दौरान ये वारदात पेश आई है।

जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक महिला पार्षद देर रात शादी समारोह से वापस लौट रही थी, इस दौरान सड़क पर साइड देने की बात को लेकर कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हुआ जो देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया।

नगर निगम के वार्ड क्रमांक 31 की महिला पार्षद त्रिनिशा चौहान का कहना है कि उसकी बहन की शादी थी और वो गाड़ी  घर जा रहे थे। इसी बीच एक गाड़ी सड़क पर तिरछी लगी हुई थी तो उसके भाई ने उस गाड़ी को लेकर बोला था। महिला पार्षद के भाई ने कहा कि गाड़ी को साइड करने को कहा तो सामने से जवाब आया कि तेरे बाप का रोड है। इसी बात को लेकर सारा विवाद भयंकर मारपीट में बदल गया। कइयों को टांके लगे है और कइयों का सिर फटा है।

मामले में महिला पार्षद ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।  लेकिन बवाल यहां भी शांत नहीं हुआ है।  आरोप है  पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर खाना पूर्ति की है। कांग्रेस के कहने पर आरोपियों को बचाया जा रहा है। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है लेकिन पीड़ित पक्ष धाराओं को लेकर असंतुष्ट हैं।  

PunjabKesari

मामले पर बीजेपी मुखर है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महापौर जीवर्धन चौहान सहित भाजपा पार्षदों ने सिटी कोतवाली के सामने धरना दिया है। आरोप लगाया जा रहा है कि  महिला पार्षद की शिकायत के बाद भी अब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News