दो समधियों के दंगल में बसपा प्रत्याशी की एंट्री ! डबरा सीट पर रोचक हुआ त्रिकोणीय मुकाबला
Saturday, Nov 04, 2023-05:12 PM (IST)

डबरा (भरत रावत): मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। कांग्रेस और भाजपा ने जहां अपने-अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है तो वहीं अब नामांकन प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी प्रदेश की डबरा विधानसभा सीट पर अपना प्रत्याशी तीन बार की नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी सत्य प्रकाशी परसेडिया को बनाया है। जिससे अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच माने जा रहे सीधे मुकाबले में बहुजन समाज पार्टी ने भी ताल ठोक दी है। अब डबरा सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने जा रहा है। क्योंकि डबरा विधानसभा सीट में एससी एसटी वोटर की संख्या लगभग 60,000 है और इन वोटरों का निर्णायक वोट बैंक भी माना जाता है। डबरा विधानसभा सीट भी रिजर्व सीट है यहां पर तीनों सजातीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में है जहां भाजपा से इमरती देवी सुमन चुनाव लड़ रही है तो वहीं कांग्रेस ने वर्तमान विधायक सुरेश राजे को अपना प्रत्याशी बनाया है। बहुजन समाज पार्टी ने अब चुनावी मैदान में तीन बार की नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी सत्य प्रकाशी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
पंजाब केसरी ने अपना जनसंपर्क कर रही बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी सत्य प्रकाशि परसेंड़िया से खास बातचीत की और जाना कि क्षेत्र में क्या है उनके किन मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। इस पर सत्य प्रकाशि ने कहा कि मैं घोषणाएं नहीं काम करती हूं। इमरती और सुरेश राजे आपस में लड़ते रहते हैं, एक दूसरे पर आरोप लगाते रहते हैं। वहीं उन्होंने बताया कि डबरा में एससी-एसटी वोटर की निर्णायक भूमिका में है। जिनकी संख्या लगभग 60 हजार है।