चुनावी नतीजों के बाद BSP विधायक बोलीं- सरकार को पहले ही ध्यान देना चाहिए था

5/27/2019 1:55:32 PM

भोपाल: अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली बीएसपी विधायक रमाबाई की नाराजगी फिर सामने आयी हैं। उन्होंने कहा कि, सरकार अब कहां से मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी। उसे समर्थन करने वाले विधायकों को पहले ही तवज्जो देना थी। रमा बाई ने कहा-सरकार को पहले ही सपा और बसपा के नाराज विधायकों को मंत्रि मंडल में प्राथमिकता देना चाहिए थी।

PunjabKesari


समर्थन देने वाले विधायकों को पहले खुश किया जाना चाहिए था। सरकार पर संकट आने से पहले सपा-बसपा और निर्दलीय विधायकों को साध लेना था। हालांकि साथ ही रमाबाई ये भी बोलीं कि कमलनाथ सरकार पर कोई संकट नहीं है। समर्थन देने वाले विधायक कांग्रेस सरकार के साथ हैं. उन्होंने कहा विधायक दल की बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर कोई चर्चा नहीं हुई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

suman

Recommended News

Related News