मुश्किल में BSP, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने थामा हाथ का साथ

5/10/2019 11:15:24 AM

भोपाल: मध्यप्रदेश में जबकि पहले और दूसरे चरण का मतदान हो चुका है ऐसे में बसपा को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा अपने सिद्धांतों से भटक गई है।

PunjabKesari

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए अहिरवार ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संविधान समीक्षा की जरूरत बता चुकें हैं। देश में बीजेपी को नहीं रोका गया तो ये लोग संविधान में बदलाव तक कर देंगे। उन्होंने दावा किया कि अनुसूचित जाति के हितों का संरक्षण कांग्रेस ही कर सकती है। कांग्रेस ने ही इस वर्ग का आरक्षण सुरक्षित रखा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News