ASI को कुचलने वाले रेत माफिया और ड्राइवर के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, फरार आरोपी पर 30 हजार का इनाम..

5/5/2024 6:52:29 PM

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में ट्रैक्टर से कुचलकर ASI की हत्या के मामले में मोहन सरकार ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार की दोपहर को पुलिस प्रशासन ने ट्रैक्टर मालिक के अवैध मकान पर बुलडोजर चला दिया। आपको बता दें कि इस मामले में फरार एक आरोपी की अभी तलाश जारी है। ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र सिंह के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस मामले में जमोड़ी गांव के रहने वाले ट्रैक्टर ड्राइवर राज रावत उर्फ विजय और उसका साथी आशुतोष को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया।

PunjabKesari
 अभी ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र सिंह फरार है। उसकी पुलिस तलाश कर रही है, ट्रैक्टर मालिक पर पुलिस ने 30 हजार  रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक राज नदी से रेत भरकर ला रहा था एएसआई को कुचलने के बाद वह ट्रैक्टर से कूद गया। इसके बाद ट्रैक्टर पुल से नीचे जा गिरा था। दूसरा आरोपी आशुतोष अपनी देखरेख में रेत चोरी करा रहा था जो सुरेंद्र सिंह का बेटा है। आपको बता दे की पुलिस और प्रशासन ने सुरेंद्र सिंह और ड्राइवर विजय रावत दोनों के घरों पर बुलडोजर चलाया है। 

PunjabKesari

जानिए क्या है पूरा मामला...

बताया जा रहा है कि ASI महेंद्र बागरी अपने दो अन्य साथियों के साथ एक फरार वारंटी को पकड़ने के लिए बडौली गांव गए थे। यहां पर उनको सामने से आता हुआ अवैध रेत से भरा ट्रैक्टर दिखा। जिसके बाद उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और एएसआई महेंद्र बागरी को रौंदते हुए ट्रैक्टर पलट गया। बागरी के साथ मौजूद दो अन्य पुलिसकर्मियों ने भाग कर अपनी जान बचाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Recommended News

Related News