Punjab Kesari MP ads

उधार पैसे नहीं लौटाए तो केरोसीन डाल युवक को जिंदा जलाया

Saturday, Nov 07, 2020-03:33 PM (IST)

गुना: गुना में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां एक आदिवासी युवक को केरोसिन डालकर ज़िंदा जला दिया गया। मामला बमोरी थाना अंतर्गत ग्राम उकवाद का है। जहां पैसों के लेन देन में एक आदिवासी युवक पर केरीसिन डालकर आग लगा दी। इसमें युवक बुरी तरह झुलस गया। घायल को गंभीर हालत में ज़िला अस्पताल लाया जहां उपचार में देरी होने के कारण विजय सहरिया की दर्दनाक मौत हो गई है।

PunjabKesari

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक विजय ने मज़दूरी करता था और आरोपी राधेश्याम से पैसे उधार लिए थे। पैसे ना लौटाने पर दोनों में झगड़ा हो गया और राधेश्याम ने विजय को ज़िंदा जला दिया।

PunjabKesari
मृतक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हो रहा है जिसमें वह आखिरी पलों में आरोपी रधेश्याम का नाम ले रहा है। बमोरी पुलिस ने ipc की धारा 307 एससी एसटी ऐक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है जिसमें घायल की मृत्यु के बाद धारा 302  में इजाफा किया गया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News