Punjab Kesari MP ads

MP में कारोबारी की गोली मारकर हत्या, सिर पर सटाकर मारी; पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी

Wednesday, Jun 17, 2026-11:13 AM (IST)

नर्मदापुरम (मुकेश अवस्थी): नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र में ग्राम शोभापुर निवासी सचिन राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, देर रात जब सचिन पूर्वीया घर नहीं लौटे तब परिजनों ने उनकी लापता होने की रिपोर्ट पुलिस चौकी शोभापुर में की जिसके बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनके शव को रानी पिपरिया नहर के पास बरामद किया है। प्रथम दृष्टा सचिन के सिर में गोली मारी गई है जिससे उनकी मौके पर ही मौत होना बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सचिन पूर्वीया ग्राम सभापुर का निवासी था और महुआ के पास ढाबा का संचालन करता था। सचिन पूर्वीया जब रात 3:00 बजे तक ढाबा बंद कर घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी खोज खबर की। ढाबे पर काम कर रहे कर्मचारियों ने परिजनों और पुलिस को बताया कि सचिन पुरबिया  3:00 रात को किसी व्यक्ति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर पिपरिया की तरफ गए थे। इसके बाद में लौटकर नहीं आए। परिजनों की सूचना के आधार पर सभा पर चौकी प्रभारी राहुल पटेल द्वारा उनकी लोकेशन ट्रेस की गई और सुबह एक टीम उनकी खोज में रवाना हुई। जिसके बाद रानी पिपरिया नहर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर उनका शव पड़ा मिला।

PunjabKesari

इस घटना के बाद शोभापुर पिपरिया क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल, पुलिस ने सबको अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और घटना की विस्तृत जांच में सुहागपुर पुलिस जुट गई है अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है की हत्या करने वाला युवक कौन था और सचिन जिस मोटरसाइकिल पर बैठकर गया था उस मोटरसाइकिल का चालक कौन था।

थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया की सुबह सचिन पूर्वीया के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर खोजबीन की गईं तो रानी पिपरिया के पास नहर से कुछ दुरी पर शव बरामद किया गया है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल हत्यारे का पता नहीं चल पाया है पुलिस तहकीकात कर रही है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News