Punjab Kesari MP ads

MP में मौसम का कहर! आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा

Saturday, Jun 27, 2026-01:26 PM (IST)

छिंदवाड़ाः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, जिले के बैहर थाना क्षेत्र में हुई पहली घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि गढ़ी थाना क्षेत्र में हुई दूसरी घटना में एक महिला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

बैहर थाना प्रभारी जयंत मर्सकोल्हे ने बताया कि हवाई पट्टी बिरवा के समीप भमोड़ी गांव में शुक्रवार को आकाशीय बिजली गिरने से बिरवा निवासी सतीश वलके (19) और लक्की मेरावी (18) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि भमोड़ी निवासी झाम सिंह ताराम (34) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जबकि चार अन्य लोगों का बैहर अस्पताल में उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, गढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खुर्सीपार के कोमो गांव में बिजली गिरने से नुंकाटोला निवासी चंद्रावती पुसाम (39) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News