Punjab Kesari MP ads

राज्य में मौसम का कहर: आकाशीय बिजली गिरने से 10 गाय की दर्दनाक मौत, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़

Tuesday, Jun 23, 2026-11:54 AM (IST)

बलौदाबाजार (अशोक टण्डन): इस वक्त की एक सबसे बड़ी खबर निकाल कर सामने आ रही है। बलौदा बाजार जिला के कसडोल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत नागेड़ी में बिजली का कहर बरपाया है। आकाशीय बिजली गिरने से 10 गाय की मौत हुई है। घटना के समय मवेशी एक खेत में चर रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हुआ है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार दोपहर के समय अचानक मौसम खराब हो गया। इस दौरान जोरदार गरज के साथ बिजली कड़कने लगी। स्थानीय किसानों ने बताया कि बिजली सीधे एक बड़े पेड़ पर गिरी, जिसके नीचे ये गायें आश्रय लिए हुए थीं। बिजली के तीव्र झटके से गायों की मौके पर ही मौत हो गया।

एक साथ 10 गायों की मौत से क्षेत्र के किसानों और पशुपालकों में गहरा शोक है। प्रभावित पशुपालकों ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है, क्योंकि ये गायें उनकी आजीविका का मुख्य स्रोत थीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News