अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरी कार, 1 की मौत, 2 गंभीर घायल
Thursday, Jun 26, 2025-01:36 PM (IST)

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले) : खरगोन के गंगापुरा नाले की पुलिस पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। कार में कुल पांच लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मांगीलाल चाकरे के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि अल्टो कार में सवार होकर पांच लोग महेश्वर से जलकोटा ग्राम की ओर जा रहे थे, इस दौरान जलकोटा के पास गंगापुरा नाले की पुलिया से अनियंत्रित होकर करीब 10 फीट नीचे कार गिर गई। महेश्वर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरु कर दी है।