कुएं में गिरे सूअर को बचाने उतरा युवक, रस्सी टूटने से हुई दर्दनाक मौत

Monday, Jun 23, 2025-11:47 AM (IST)

बुरहानपुर। (राजवीर राठौर): मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के ग्राम केरपानी में रविवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के रमेश विष्णु (45) किसान के खेत के कुएं में गिरे सूअर को बचाने रस्सी के सहारे कुएं में उतरे थे। 

अचानक रस्सी टूटने से रमेश गहरे कुएं में गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी।

PunjabKesariलेकिन 12 घंटे बीत जाने के बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह 6 बजे से घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। प्रशासन की लापरवाही को लेकर गांव में आक्रोश का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूअर अभी भी जिंदा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News