Punjab Kesari MP ads

ट्रैक पर पड़े थे प्रेमी जोड़े के शव, नहीं पहुंची मौके पर GRP, ऊपर से गुजरी रही ट्रेनें

Monday, Sep 09, 2019-12:21 PM (IST)

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक प्रेमी जोड़े की ट्रेन से कटने से दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मानवता उस समय शर्मसार होती दिखाई दी गई जब कटे हुए प्रेमी जोड़े की लाशों के ऊपर से ट्रेनें गुजरती रही और पुलिस ने ट्रैक पर पहुंचने की जहमत तक नहीं उठाई और शव ट्रेनों से कटते कटते टुकड़े टुकड़े हो गई। लोग वहां एक घंटे तक खड़े तमाशा देखते रहे।
 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, रविवार मकरोनिया के 27 नंबर गेट के पास रेलवे ट्रैक पर ढाना गांव के रहने वाले नीलकंठ मिश्रा और रानू पांडेय नाम के प्रेमी जोड़े की ट्रेन से कटी हुई लाश पड़ी थी। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैक पर कई लोग पहुंच चुके थे लेकिन सूचना के करीब एक घंटे बाद भी न तो कैंट थाने की पुलिस और न ही जी आर पी पुलिस मौके पर पहुंची। उधर ट्रेनें लगातार इन लाशों पर से गुजरती जा रही और क्षत विक्षत लाशों के  टुकड़े होते जा रहे थे। काफी लेट लतीफी से पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को रेलवे ट्रेक से उठाने की कार्रवाई की गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News