छतरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्याकांड के मामले में दिग्विजय सिंह का थाने पर धरना, देर रात पंडाल में ही सोए

Sunday, Nov 19, 2023-10:13 AM (IST)

छतरपुर। (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की राजनगर सीट पर एक कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। बता दें की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खजुराहो पहुंचे और यहां पर उन्होंने पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और वह थाने पर पहुंच कर धरना पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यवाही नहीं होगी मैं यहां से नहीं हटूंगा।

 

PunjabKesari

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने टेंट लगाकर बिस्तर डाल दिए। यहां पर दिग्विजय सिंह के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और उनकी पत्नी अमृता भी मौजूद थीं और छतरपुर के तमाम कांग्रेस नेता इस दौरान यहां पर मौजूद थे। दिग्विजय सिंह थाने के सामने लगाए गए टेंट में समर्थकों के साथ रात भर बिस्तर डालकर यहीं पर सोए। बता दें की राजनगर सीट से कांग्रेस विधायक विक्रम सिंह नातीराजा के साथी सलमान खान की 17 नवंबर को हत्या कर दी गई थी भाजपा प्रत्याशी अरविंद पटेरिया समेत 20 लोगों के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज किया गया था  फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

 

 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं मृतक के घर पर काफी देर तक बैठा रहा। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई मुझे अब प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को यहां बुलाना पड़ेगा अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को यहां मुझे बुलाना पड़ेगा उन्होंने कहा है कि जिन पर हत्या की एफआईआर दर्ज हुई है उनको अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News