खंडवा में वृद्धा के साथ हैवानियत, नशेड़ी दरिंदे ने बनाया हवस का शिकार
Wednesday, Oct 22, 2025-02:11 PM (IST)
खंडवा। (मुश्ताक मंसूरी): मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग महिला के साथ नशेड़ी युवक ने दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की कोशिश की महिला के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश में जुट गई है।
दरअसल पूरा मामला मूंदी थाना क्षेत्र का हैं। मंगलवार दोपहर के समय एक नशेड़ी वृद्धा के घर में घुसा और जबरदस्ती रेप किया। विरोध किया तो दरिंदे ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। फिर चिल्लाई तो आवाज सुनकर गांव के लोग उमड़ पड़े। तब तक दरिंदा फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक, महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी राजकुमार पिता सज्जन निवासी कांकरिया जिला हरदा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कुछ सालों से मूंदी थाना क्षेत्र में अपने बहन-जीजा के घर रहता था। वो रबी सीजन में किसानों के खेतों में सिंचाई का ठेका लेता था। आरोपी नशेड़ी है, दिवाली के दिन भी उसने शराब पी रखी थी।
गांव में ही एक वृद्ध महिला उसके घर में अकेली रहती है। 64 वर्षीय महिला ज्यादातर समय बीमार होकर घर में रहती है। नशे में धुत आरोपी मंगलवार दोपहर 1 बजे के करीब वृद्धा के घर पहुंचा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रेप के बाद आरोपी ने महिला को जान से मारने की कोशिश की। जान बचाने के लिए वह चिल्लाने लगी, तब आवाज सुनकर कुछ युवक पहुंचे और फिर पूरा गांव उमड़ गया। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश रहा।
आरोपी पकड़ में आता तो मार दिया जाता
ग्रामीणों ने बताया कि, महिला के चिल्लाने के बाद कुछ बच्चे, जो वहां आसपास थे, वो पहुंच गए। दरिंदा उस समय भाग निकला। लोगों ने उसे काफी देर तक ढूंढ़ा लेकिन वह नहीं मिला। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश हैं, यदि आरोपी उनके हाथ लग जाता या अब भी लग जाए तो ग्रामीण उसे मार डालेंगे। मूंदी पुलिस ने भी गांव में डेरा जमाकर रखा है।

