NCL की नेहरू हॉस्पिटल जयंत में CBI की रेड, 50 हजार की रिश्वत लेते मैनेजर-ओवर्शियर गिरफ्तार

9/18/2022 6:53:59 PM

सिंगरौली(अनिल सिंह): भारत सरकार की मिनी रत्न कंपनी एनसीएल की नेहरू हॉस्पिटल जयंत में सीबीआई ने छापेमारी की। जहां सिविल मैनेजर आर मीणा और ओवर्शियर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए। दोनों आरोपियों को सीबीआई जबलपुर लेकर रवाना हुई है। भारत की मिनी रत्न कंपनी एनसीएल नार्दन कोल फील्ड्स लिमिटेड की जयंत में मौजूद नेहरू शताब्दी हॉस्पिटल में CBI का छापा पड़ने से हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक जबलपुर की 8 सदस्यीय टीम सीबीआई टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए सिविल प्रबंधक आर मीणा और ओवर्शियर मनदीप गुप्ता को गिरफ्तार कर जबलपुर लेकर रवाना हो गई।

आपको को बता दें कि नेहरू हॉस्पिटल के किचन शेड निर्माण में हुई गड़बड़ी को छिपाने के लिए कांट्रेक्टर से 2 लाख रिश्वत की मांग की गई थी, शिकायत पर आज जबलपुर से आई CBI की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही हॉस्पिटल कैंपस में स्थित ऑफिस और क्वार्टर्स में भी छापेमारी कर रिकॉर्ड खंगाले है।  भ्रष्टाचार की शिकायत पर हुई कार्यवाही की भनक लगते ही NCL के हेडक्वार्टर CMD ऑफिस तक हड़कंप मचा रहा। जिले में लगातार हो रही लोकायुक्त कार्यवाही के बाद अचानक CBI रेड की खबर से जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News